आगरा। जयपुर हाउस के जैन स्मृति भवन में सोमवार को अखिल भारतीय कोली समाज ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चंद्र प्रकाश चंद्रा, नंदलाल भारती, अशोक माहौर, बंगाली बाबू, सूरज माहौर सहित 80 लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि समाज के युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर आगे आना चाहिए। अब तक आगरा में समाज का एक भी विधायक नहीं चुना गया है। प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भगवान दास शंखवार ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा। नंदलाल भारती ने कहा कि समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए युवा संघर्ष करें। पार्षद बंटी माहौर ने कहा कि समाज आगामी चुनाव में उसी दल का सहयोग करेगा जो समाज के लोगों को अधिक सीट देगा। इस दौरान भगवान सिंह माहौर, पंकज माहौर, मुकेश माहौर, लखन माहौर, मनोज माहौर, रामबाबू आर्य, मधु, घनश्याम, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।