फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहाने से घर बुलाकर आरोपी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 28 May 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आरोपी ने बहाने से पड़ोसी किशोरी को घर में बुला लिया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेहोश होने के बाद आरोपी घर के बाहर पड़ा छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर सरकारी नल से पानी लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने किशोरी को बहाना बनाकर अपने घर में बुला लिया। वहां आरोपी ने कमरा बंद करने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
दर्द से छटपटाती हुई पीड़िता जब लहूलुहान होकर बेहोश हो गई तो आरोपी घर के बाहर पड़ा छोड़ कर भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें