फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोलर प्लेट चोरी के आरोपी को नहीं मिली अग्रिम जमानत

Sun, 30 Mar 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर के न्यायालय ने सोलर प्लेट चोरी करने के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र में इतवारीपुर गांव में जल जीवन मिशन के लिए 49 सोलर प्लेट लगाई गई थी। 22 जनवरी 2025 की रात्रि को अज्ञात चोरों ने 17 सोलर प्लेट चोरी कर ली थी। इसकी रिपोर्ट थाना सहावर मेरे दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की विवेचना में सुरेंद्र निवासी नगला बरी सोरोंजी का नाम प्रकाश में आया। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल ने आरोपी की जमानत का विरोध किया। जिला जज ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें