फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध हथियार मामले में आरोपियों की बढ़ सकती है मुश्किल, तीन के असलहे जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों की जांच में एसटीएफ ने तीन आरोपियों के असलहे कब्जे में लिए गए है। इनको जल्द ही फोरेंसिक लैब भेजा जा सकता है। वहीं कलेक्ट्रेट स्थित असलहा बाबू के कार्यालय से भी लाइसेंस के मूल दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। इनकी भी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट जल्द देने की तैयारी है। इससे आरोपियों की मुश्किल बढ़ सकती है।
विज्ञापन

थाना नाई की मंडी थाने में दर्ज केस में एसटीएफ ने मोहम्मद जैद खान, मोहम्मद अरशद खान, राजेश कुमार बघेल, शिव कुमार सारस्वत, भूपेंद्र सारस्वत, रिटायर्ड असलहा बाबू संजय कपूर और शोभित चतुर्वेदी को आरोपी बनाया गया था। पहले विवेचना एसटीएफ के इंस्पेक्टर हुकुम सिंह को मिली थी। मामले में जांच यतेंद्र शर्मा ने की थी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट दी थी। शासन के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हुकुम सिंह की तबीयत खराब होने पर विवेचना लखनऊ एसटीएफ को दी गई है। विवेचक शैलेंद्र सिंह हैं। उन्होंने मामले में साक्ष्य जुटाए हैं। इनमें असलहा बाबू के कार्यालय के रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन आरोपी शोभित चतुर्वेदी, जैद और अरशद के असलहे भी जब्त किए गए हैं। इन्हें फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। यह कहां बने हैं। यह पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें