फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेम प्रसंग में युवक का गला दबाने के बाद नहर में फेंक गए थे आरोपी

Sun, 19 Jan 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नहर के पास शव मिलने वाले स्थान पर सीओ से बात करते अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। गांव जरामई निवासी युवक लवकुश के परिजन की आशंका सही साबित हुई। लवकुश को प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने गला दबाने के बाद राम नगर नहर में फेंक दिया था। इससे पहले उसे शराब भी पिलाई गई थी। रविवार की सुबह शव को ढूंढने की मांग को लेकर परिजन ने दो बार आगरा मैनपुरी मार्ग पर जाम लगाया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने मौके पर पहुंच कर जाम लगाए लोगों को समझाया। नहर से शव मिलने के बाद जाम खुला। पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई निवासी फूलकली ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 18 वर्षीय पुत्र लवकुश को 17 जनवरी की शाम को गांव के रहने वाले योगेश, हंसराज, शिवम अपने साथ नहर की ओर ले गए थे। इन लोगों ने पुत्र की पिटाई करने के बाद उसे गायब कर दिया।
परिजन ने थाने पहुंच कर आरोपियों पर हत्या करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस जांच में जुटी थी, इस बीच परिजन ने रविवार की सुबह आगरा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन शव को नहर से ढूंढे जाने की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया था। कुछ देर बाद दोबारा जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और राम नगर नहर में अपनी देखरेख में तलाश कराई। मौके पर आरोपी भी बुलाए गए। उनकी बताई गई जगह पर कुछ देर तलाश के बाद लवकुश का शव मिल गया। शव मिलने के बाद एएसपी के समझाने पर परिजन ने करीब एक घंटे से लगा जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने आरोपियों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया, हालांकि वजह को लेकर कुछ भी नहीं बोले। आरोपियों ने नशे में कहा था- कर दी है हत्या: मृतक के पिता मुकुट सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जब पुत्र की हत्या कर दी और फिर शराब के नशे में आकर पूछने पर एलान कर कह रहे थे कि उन्होंने लवकुश को मार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें