फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकरी बेचकर लौट रहे युवक को आरोपियों ने पीटा

Mon, 16 Oct 2023 10:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में बकरी बेचकर लौट रहे एक युवक को घेर कर उसकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरीथोक निवासी फैजान शनिवार की शाम बकरी बेचकर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

ईदगाह रोड स्थिति मदरसे के पास प्यारे मियां, इदरीश, नसीम और निहाली ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। फैजान की चीख पुकार सुनकर मौके पर अन्य लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पिता अरशद ने घटना के संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें