फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी महोत्सवः कभी चंद्रसखी तो कभी भागवत वक्ता बने ठा. राधाबल्लभलाल जू

Wed, 08 Jan 2020 06:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
ठाकुर राधा वल्लभ के दर्शन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन स्थित मंदिर ठा. राधाबल्लभलाल जू में इन दिनों ठाकुर जी भक्तों के इच्छा के अनुरूप अपना स्वरूप धारण कर दर्शन दे रहे हैं। नित नए स्वरूप में ठाकुर जी के दर्शन पाकर भक्त भी आनंदित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को ठा.राधाबल्लभलाल जू मंदिर में खिचड़ी महोत्सव के तीसरे दिन भी विशेष आयोजन की धूम रही। भक्तों को अलग लीलाओं के दर्शन देखने को मिले। ठाकुर जी ने पहले मिठाई विक्रेता के स्वरूप धारण किया तो फिर भागवत वक्ता बन गए।

आखिर में उन्होंने चंद्रसखी का स्वरूप धारण किया। ठाकुर जी के अदभुत स्वरूप को देख भक्त भी दर्शन दौरान आनंदित हुए। मंदिर परिसर में ठाकुर राधाबल्लभलाल जू की जयजयकार गूंजती रही। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खिचड़ी महोत्सव के इस विशेष आयोजन के दौरान समाज गायन और पद गायन हुआ। ठाकुर जी के स्वरूप के अनुरूप पद गाए गए। ठाकुर जी की विशेष झांकी इस महोत्सव में स्थानीय ही नहीं बाहर से आ रहे भक्तों को भी भाव विभोर कर रही हैं। प्रात:काल हो रहे इस आयोजन में शामिल होने के लिए ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी मंदिर परिसर में नजर आती है। 

दस दिन चलेगा खिचड़ी महोत्सव
ठाकुर राधाबल्लभलाल जू मंदिर में खिचड़ी महोत्सव का आयोजन चल दिन चलेगा। दो दिन पहले शुरू हुए इस आयोजन में ठाकुर जी की अदभुत झांकी सजाई जा रही हैं। इनके दर्शन कर भक्त आनंदित हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें