फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाईलैंड की राजकुमारी ने किया ताज का दीदार, आगरा किला भी निहारा; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Wed, 11 Feb 2026 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारीरत्ना ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 
विज्ञापन
थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारीरत्ना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मोहब्बत की निशानी ताज महल की खूबसूरती को करीब से निहारने के लिए बुधवार को थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारीरत्ना ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुनिया के सातवें अजूबे का दीदार किया, बल्कि मुगलकालीन वास्तुकला की बारीकियों को भी समझा। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 8 बजे थाईलैंड की राजकुमारी का काफिला ताज महल के पूर्वी गेट पर पहुंचा। कड़ी सुरक्षा घेरे में उन्होंने मुख्य मकबरे में प्रवेश किया। गाइड नितिन सिंह ने उन्हें ताज महल के इतिहास, इसके निर्माण और संरक्षण (रखरखाव) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजकुमारी ने ताज की दीवारों पर की गई बारीक़ पच्चीकारी और नक्काशी में विशेष रुचि दिखाई और गाइड से इसके बारे में कई सवाल भी पूछे। सफेद संगमरमर की इस अनूठी कृति को देख वह बेहद प्रभावित नजर आईं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

ताज महल का भ्रमण करने के बाद राजकुमारी सुबह करीब 10:15 बजे आगरा किला देखने पहुंचीं। वहां उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और किले के अन्य ऐतिहासिक हिस्सों का भ्रमण किया। उन्होंने किले की मजबूती और वहां से दिखने वाले ताज के नजारे की भी प्रशंसा की।

राजकुमारी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जब उनका काफिला ताज महल से आगरा किला की ओर बढ़ा, तब जगह-जगह ट्रैफिक रोक दिया। इसके चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें