20एमएनपी-15-शहर के स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का भवन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार से बैंकों में तीन दिन के लिए अवकाश हैं। ऐसे में कैश के लिए लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंक प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए सभी एटीएम में कैश फुल करने के आदेश जारी किए हैं।
आज से तीन दिन के लिए बैंकों की छुट्टी हो गई है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का अवकाश है तो वहीं शनिवार को माह का चौथा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक कर्मचारी जहां इन छुट्टियों से खुश हैं तो वहीं आम जनता के लिए ये छुट्टियां मुसीबत का कारण बनेगी। अवकाश के चलते न तो लोग कैश का लेनदेन कर सकेंगे और न ही बैंकों से संबंधित अन्य कार्य हो सकेंगे। अब सीधे सोमवार को ही बैंकें खुलेंगी।
हालांकि बैंक प्रशासन ने ग्राहकों की समस्या को देखते हुए कुछ तैयार की है। अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया है कि वे एटीएम में कैश फुल कर दें। इससे छुट्टी के दौरान लोगों को कैश के संकट से न जूझना पड़ा।
वर्जन
तीन दिन की छुट्टियों में परेशान न हो इसके लिए सभी एटीएम में कैश फुल रखने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि बैंक संबंधी कार्य के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जोगिंद्र पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया।