फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Crime: उधारी की रकम मांगना कपड़ा व्यापारी को पड़ा महंगा, दबंगों ने दुकान में घुसकर की पिटाई

Sat, 05 Nov 2022 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों एक ही गांव के ही हैं, उधारी की रकम को लेकर मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
beat demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज में एक व्यापारी दुकान पर बैठा था, तभी बाइकों पर सवार होकर आए दबंगों ने व्यापारी पर हमला कर दिया। पड़ोस के व्यापारियों ने दबंगों को ललकारा तो मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। व्यापारी ने चार लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। 

यहां का है मामला

व्यापारी दीपक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि मोहल्ला महावीरगंज में जेडी संस कलेक्शन के नाम से कपड़े की दुकान है। यहां पर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे बैठा था तभी गांव दौलतपुर मुश्की निवासी रनवीर सिंह पुत्र विजयपाल और पवन कुमार के साथ दो बाइकों पर सवार होकर आए। आते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर मारपीट की। हमला होता देख आसपास के व्यापारी आ गए तो आरोपी मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: बीएएमएस की कॉपी बदलने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, विश्वविद्यालय में करता था कंप्यूटर कार्य

दर्ज हुआ मुकदमा

व्यापारी ने बताया कि उसके यहां से आरोपी कपड़े उधार ले गए थे, इस रकम को मांगा गया तो आरोपियों ने एकराय होकर हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों एक ही गांव के ही हैं, उधारी की रकम को लेकर मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें