फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Sat, 05 Nov 2022 06:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक अपने दोस्त के साथ ननिहाल आया हुआ था। वहां से दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में शुक्रवार की देर सायं ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ननिहाल में हुआ हादसा  

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला दयाराम निवासी मुकेश (25) अपने दोस्त योगेश (20) के साथ अपनी ननिहाल थाना जसराना के गांव नगला मंदा आया हुआ था। परिजनों से मिलकर मुकेश एवं योगेश बाइक से शुक्रवार की देर शाम लौट रहे थे। तभी नगला मंदा के पास ही धान से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल योगेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जसराना भेजा, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। 

घर में मचा कोहराम 

एक साथ दोनों युवकों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक मुकेश की पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अर्चना के सामने अपनी दो बच्चियों को पालने का संकट खड़ा हो गया है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

बुझ गया घर का चिराग

सड़क हादसे में मृत मुकेश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। मुकेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। शादी के कई वर्ष बाद मुकेश की दो पुत्रियां हैं। ग्रामीणों ने बताया मुकेश की मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें