कारोबारी विक्रम कुंदलानी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज स्थित विक्टोरिया पार्क में शनिवार रात को कपड़ा कारोबारी विक्रम कुंदलानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कारोबारी ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी और भाई को फोन किया। पत्नी से अपना और बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा। परिजन जब तक पहुंचे, तब तक कारोबारी ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण गृहक्लेश है।
थाना रकाबगंज के नामनेर में सिंधी मोहल्ला निवासी विक्रम कुंदलानी (32) पुत्र तेजूमल कुंदलानी का बिजली घर स्थित शिवाजी मार्केट में कपड़ों का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रीति और दो बच्चे हैं। शनिवार रात को तकरीबन आठ बजे विक्रम का शव विक्टोरिया पार्क में फंदे पर लटका मिला।
'मैं अब इस दुनिया से जा रहा हूं..'
थाना प्रभारी निरीक्षक ताजगंज अनुज कुमार के मुताबिक, विक्रम के छोटे भाई पवन ने पुलिस को बताया कि परिवार में कोई बात नहीं थी। विक्रम रात को घर से पैदल निकले थे। कुछ देर बाद उन्होंने फोन किया। फोन करके कहा कि मैं अब इस दुनिया से जा रहा हूं। मेरी बेटी, अपनी भाभी और पिता का ख्याल रखना।