फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉक्टर के नहीं आने से टल गई गवाही

Fri, 09 Aug 2024 03:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान हत्याकांड में बुधवार को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के नहीं आने से उनकी गवाही नही हो सकी। डॉक्टर की गवाही कराने के लिए स्पेशल जज डकैती इंदिरा सिंह ने 28 अगस्त की तारीख तय करके उनको नोटिस भेजा है। भाजपा नेता की हत्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाड़े के शूटरों ने की थी।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की एक जनवरी 2017 को करहल रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन जय कुमार निवासी रतवा थाना दन्नाहार सहित हत्या की गई थी। हत्या की रिपोर्ट उनके पुत्र शिवम चौहान ने नवनीत नेहरा निवासी मोदीनगर, गौरव गोस्वामी निवासी मुजफ्फरनगर, रिंकू निवासी मेरठ, हनी तोमर निवासी शामली के खिलाफ दर्ज कराई थी। हत्या करके मौके से भागे शूटरों में से ग्रामीणों तथा पुलिस ने घेराबंदी करके एक शूटर नवनीत नेहरा को मार गिराया था।

यह मुकदमा स्पेशल जज डकैती इंदिरा सिंह के न्यायालय में चल रहा है। पीडि़त पक्ष की याचिका पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मुकदमे की नियमित सुनवाई करके शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अशोक कुमार की गवाही होनी थी। उनके नहीं आ पाने से उनकी गवाही नहीं हो सकी। डॉक्टर की गवाही कराने के लिए अब 28 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन



शामली के अनीस को दी थी सुपारी

मैनपुरी के ही आपराधिक प्रवृति के लोगों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की हत्या की साजिश रची। शामली के अनीस को हत्या की सुपारी दी थी। अनीस ने ही भाड़े के शूटरों को हथियार और वाहन उपलब्ध कराए थे। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें