फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के मामले में तत्कालीन एडीएम सिटी सहित दो की हुई गवाही

Tue, 18 Oct 2022 08:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

18 मार्च 1999 को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी केंद्रीय कारागार में निरुद्ध थे। उस दौरान केंद्रीय जेल की बैरक से बुलेट प्रूफ जैकेट और मोबाइल मिला था। इस मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में निरुद्ध मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के मामले में मंगलवार को आगरा के स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) अर्जुन की कोर्ट में तत्कालीन एडीएम सिटी एके सिंह एवं खंदौली निवासी जगवीर की गवाही हुई। दोनों गवाहों से मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता डॉ. रवि अरोरा ने जिरह की। कोर्ट ने अगली गवाही के लिए तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट पीएन दुबे और एसएसपी सुबेश कुमार सिंह को तलब किया है। गवाही के लिए नौ नवंबर की तिथि नियत की है।

यह है मामला

मामले के अनुसार, 18 मार्च 1999 को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी केंद्रीय कारागार में निरुद्ध थे। तत्कालीन जिलाधिकारी आरके तिवारी और एसएसपी सुबेश कुमार सहित अन्य ने छापा मारा था। मुख्तार अंसारी की बैरक को चेक किया था। बैरक से बुलेट प्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम बरामद किया था। 

विज्ञापन


इस मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। पूर्व विधायक को आरोपी बनाया गया। मामले में कुल 25 गवाह हैं। अब तक तत्कालीन जिलाधिकारी, वरिष्ठ अधीक्षक केदारनाथ, वादी शिवशंकर शुक्ला, एसआई रूपेंद्र गौड़ सहित आठ की गवाही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें