वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होती है पेशी
आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की जाती है। वादी शिव शंकर शुक्ला, तत्कालीन जिलाधिकारी आरके तिवारी, तत्कालीन एसएसपी सुबेश कुमार सिंह, तत्कालीन एसपी सिटी डीसी मिश्रा, एडीएम सिटी एके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पीएन दुबे, वरिष्ठ जेल अधीक्षक केदारनाथ, केंद्रीय कारागार सहायक कमलेश कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर रूपेंद्र, एफआईआर लेखक भूदत्त शर्मा, ऊषा कंपनी के कर्मचारी राजकुमार सोनिया, धर्मेंद्र, जनता के गवाह जगबीर सिंह और हरि सिंह की गवाही हो चुकी है।
ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना
31 मई की दी गई तारीख
मुख्तार अंसारी की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. रवि अरोड़ा ने बताया कि केस के चार गवाहों की मौत हो चुकी है। तीन की गवाही बाकी है। बृहस्पतिवार को गवाहों के नहीं आने से गवाही नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट अर्जुन ने अगली गवाही के लिए 31 मई की तिथि तय की है।
ये भी पढ़ें - प्यार या पागलपन: नाबालिग को दिल दे बैठा युवक, शादी की जिद न हुई पूरी; तो दोनों ने लगा ली आग