फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार या पागलपन: नाबालिग को दिल दे बैठा युवक, शादी की जिद न हुई पूरी; तो दोनों ने लगा ली आग

Thu, 18 May 2023 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक और किशोरी दोनों गंभीर रूप से जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। अभी तक पुलिस की जांच इस ओर चल रही थी कि युवक ने किशोरी को आग के हवाले कर दिया है, लेकिन जांच में पूरा मामला साफ हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पेट्रोल डालकर नाबालिग को जलाने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस जांच में घटनाक्रम की हकीकत सामने आई है। पुलिस के अनुसार युवक प्रेम संबंधों में विफल होने के चलते नाबालिग को जला कर खुद को भी आग के हवाले कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

दोनों में थे प्रेम संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि आग से झुलसे युवक और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी के गांव के लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों को थी। दोनों एक ही जाति के थे, युवक नाबालिग से शादी करना चाहता था। लेकिन नाबालिग की मां शादी के लिए राजी नहीं थीं। नाबालिग के परिजन उसकी शादी अन्य स्थान पर करना चाह रहे थे। इस बात से युवक और नाबालिग दोनों ही आहत थे। 

ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना

विज्ञापन

युवक ने फोन करके बुलाई थी किशोरी

जांच में सामने आया कि मंगलवार की देर रात युवक ने फोन कर नाबालिग को बुलाया। नाबालिग युवक के बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। कई घंटे दोनों साथ-साथ रहे, इसके बाद बुधवार की सुबह करीब पांच बजे के करीब पेट्रोल डालकर आग लगा लिए। युवक पहले से ही एक बोतल में पेट्रोल लेकर गया था। चूंकि नाबालिग काफी जली हुई थी, ऐसी स्थिति में पुलिस ने गंभीर अवस्था में देखते हुए उसके बयान दर्ज किए। उधर युवक आग से बुरी तरह से झुलस गया। युवक को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में इस मामले की काफी चर्चा है।

ये भी पढ़ें - किशोरी का अपहरण: घरवालों को खिलाईं नींद की गोलियां, अश्लील फिल्म बनाने की मंशा; सहमे हुआ है परिवार
विज्ञापन

सैफई में चल रहा युवक का इलाज

सीओ पटियाली डीके पंत ने बताया कि  प्रेम संबंधों में विफल होने के कारण जान देने के लिए प्रेमी ने खुद के साथ नाबालिग प्रेमिका को आग के हवाले किया। आरोपी युवक फरार था, लेकिन पुलिस ने उसका पता लगा लिया है। युवक का इलाज सैफई में चल रहा है।

ये भी पढ़ें - मजबूरी भूख की: कलेक्ट्रेट में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं ने दिया धरना, बोले- नहीं मिल पा रहा दो वक्त का खाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें