फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम हिंसा के आतंकियों को पकड़ें, सरेआम मारी जाए गोली...मुस्लिमों ने सरकार से की ये मांग

Fri, 25 Apr 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पहलगाम में हुई हिंसा को लेकर मुस्लिम संगठन सड़क पर उतर आए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन आतंकियों को पकड़कर सरेआम गोली मारी जाए। 
 
विज्ञापन
आगरा न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हिंसा के विरोध में बृहस्पतिवार को मुस्लिम संगठन सड़क पर उतर आए। मदरसों में भी पहलगाम हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन


कायराना हरकत है ये
उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत की ओर से मंटोला तिराहे पर मुस्लिम युवाओं ने पहलगाम हिंसा के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। युवा हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकियों को बीच चौराहे पर गोली मारो जैसे नारों से लिखी तख्तियां लिए हुए थे। सरपंच नदीम नूर ने कहा कि इस्लाम को बदनाम करने के लिए आतंकियों ने पहलगाम में 27 निर्दोष और निहत्थे लोगों की जान ली है। यह कायराना हरकत है। अल्लाहताला उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें -  UP: गुलफाम ने कहा क्या चाहिए...युवक ने सीने पर सटाई पिस्टल और मार दी गोली, ताज हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात
विज्ञापन





 

पाकिस्तान को देना चाहिए माकूल जवाब
केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। पाकिस्तान को माकूल जवाब देना चाहिए। इसके बाद पाकिस्तान का विरोध किया गया। इस दौरान यासीन सिद्दीकी, आदिल काजी, अरशद कुरैशी, फरमान कुरैशी, बॉबी कुरैशी, नदीम ठेकेदार, रिजवान, अमजद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  Pahalgam Attack: हमले के बाद एक्शन में सरकार, पाकिस्तानी दंपती को आगरा से निकाला; सात हिंदू भी जाएंगे वापस


 

मदरसे में पेश की गई खिराज ए अकीदत
दूसरी ओर, मदरसा मुईन उल इस्लाम में बृहस्पतिवार को पहलगाम हिंसा में मारे गए बेकसूर लोगों को खिराज ए अकीदत पेश की गई। प्रधााचार्य मौलाना उजैर आलम ने कहा कि यह मुल्क पर हमला है। इसका माकूल जवाब पाकिस्तान को दिया जाना चाहिए। इस दौरान मोहम्मद अली, शारिक मलिक और विद्यार्थी मौैजूद रहे।

 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
जमीतुल कुरैश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ काले, अदनान कुरैशी ने पहलगाम हिंसा को नाकाबिल ए बर्दाश्त बताया। कहा कि आतंकियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हिंदुस्तानी बिरादरी, सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के सिराज कुरैशी, समी आगाई, इरफान सलीम ने भी घटना के दोषियों को खोजकर सजा देने की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें