फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: प्रधानमंत्री आवास योजना के टेंडर जारी, 856 गरीबों को मिलेंगे घर

Fri, 18 Jan 2019 02:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर का सपना देख रहे बेघरों के लिए राहत की खबर है। आगरा विकास प्राधिकरण ने बुढ़ाना में प्रस्तावित करीब 856 आवासों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जल्द भवनों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आवासों के निर्माण की अवधि दो वर्ष तय की गई है। यह आवास उन गरीबों को आवंटित किए जाएंगे, जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख सालाना से कम है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर, 2016 में आगरा से लाभार्थियों को चाबी भेंटकर की थी, लेकिन अभी तक जिले में बेघरों को आवास नहीं मिल सके हैं। आवास अनुदान योजना के तहत जरूर डूडा ने कुछ लाभार्थियों को आर्थिक मदद उपलब्ध करा दी है। अब आगरा विकास प्राधिकरण ने आवासों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

बुड़ाना गांव में जमीन चिह्नित

विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बुड़ाना गांव में जमीन चिह्नित की थी, लेकिन यहां तक संपर्क मार्ग बनाने, सीवर और ड्रेनेज की व्यवस्था पर सहमति न बन पाने के कारण मामला लटका हुआ था। इसका निस्तारण होने के बाद अब आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 

प्राधिकरण यहां बनने वाले करीब 856 आवासों के लिए करीब 33 करोड़ रुपये की राशि की के टेंडर जारी किये हैं। यहां एक तल पर 12 आवासों का निर्माणों किया जाएगा। अब तक यहां के लिए 650 आवेदन भी आ चुके हैं। विकास प्राधिकरण दो वर्ष के अंदर आवासों का निर्माण कंपलीट करेगा। 
 
4.50 लाख रुपये होगी आवास की कीमत

एक आवास की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये होगी। इसके तहत 2.50 लाख रुपये का अनुदान केंद्र और राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी और शेष 2 लाख रुपये की व्यवस्था लाभार्थी को करनी होगी। यह राशि भी लाभार्थी से किस्तों पर ली जाएगी। इस राशि को देने के बाद लाभार्थी के अंदर यह भाव रहेगा कि मकान उसकी मेहनत की कमाई से मिला है। 

यह आवास केवल उन्हीं लोगों को दिए जाएंगे जिनके पास मकान नहीं हैं और न ही मकान बनाने के लिए जमीन है। दूसरी योजना के तहत मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। यह मदद उन लोगों को मिलेगी जिनके पास जमीन है, लेकिन मकान को आर्थिक संसाधन नहीं हैं। 
विज्ञापन

इतने लोगों को मिलना है योजना का लाभ  

प्रधानमंत्री योजना के तहत जिले में कुल 20 हजार लोगों के लिए आवास बनेंगे। इसके तहत 14000 आवास डूडा उपलब्ध कराएगा। 3 हजार आवास आगरा विकास प्राधिकरण बनाएगा और तीन हजार आवास निजी क्षेत्र की मदद से पीपीपी माडल के तहत बनाए जाएंगे। पीपीपी माडल पर भी पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभी 856 ही बन रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें