फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सावधान...किरायेदार ही बन जाएंगे मकान मालिक, इन नियमों में बड़ा बदलाव; डूडा आवासों को होगा सत्यापन

Wed, 19 Aug 2026 08:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डूडा की आवासीय योजनाओं के मकान किराए पर देने वाले मूल आवंटियों पर कार्रवाई की तैयारी है। लंबे समय से रह रहे पात्र किराएदारों को आवास आवंटित करने पर विचार किया जा रहा है। ताजनगरी, शास्त्रीपुरम और पथौली में किराएदारों का सत्यापन कराया जाएगा और पात्र पाए जाने पर उन्हें आवास के लिए आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
फ्लैट। स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बीएसयूपी समेत आवासीय योजनाओं में जिन लोगों को डूडा ने मकान आवंटित किए हैं, अगर वहां लंबे समय से किराएदार रह रहे हैं तो उन्हीं को यह आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। यह योजना डूडा ने बनाई है। ताजनगरी, शास्त्रीपुरम, पथौली समेत अन्य जगहों पर डूडा के पास ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि मूल आवंटियों ने स्वयं आवास में रहने के बजाय उन्हें किराए पर उठा दिया है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त एवं प्रभारी डूडा शिशिर कुमार ने बताया कि जरूरतमंद और पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए आवास आवंटित किए गए, लेकिन मूल लाभार्थियों ने घर लेने के बाद यहां रहना मुनासिब नहीं समझा और इन्हें किराए पर दे दिया। डूडा ऐसी योजना बना रहा है, जिसमें घर की जरूरत और उनके उपयोग के आधार पर आवंटन किया जाएगा। जांच कराकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया जाएगा।

इसके बाद नियमों और पात्रता के आधार पर किराएदारों को ही आवास आवंटित किए जाने की प्रक्रिया अपनाने पर विचार होगा। ताजनगरी, शास्त्रीपुरम, पथौली में किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डूडा की योजनाओं में जो लोग किराएदार के रूप में रह रहे हैं वे भी मकान के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनका तहसील स्तर से सत्यापन कराकर मकान आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें