फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली पाकर 10 वर्षीय मानसिक बीमार बच्ची के साथ युवक ने किया दुराचार

Tue, 25 Sep 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
एटा में मानसिक बीमार 10 वर्षीय बच्ची को युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसी वक्त एक युवक घर में घुस आया। उसने मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। 
विज्ञापन


घटना की शिकायत पर अलीगंज पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
 
मंगलवार दोपहर को 10 वर्षीय बालिका अपने घर में मौजूद थी। उसके परिजन खेत पर काम कर रहे थे। उसी समय 22 वर्षीय युवक योगेश पुत्र रमेशचन्द्र ने मासूम से रेप किया। जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजन घर आ गए। 
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत अलीगंज पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें