फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने बात करना बंद किया तो शादीशुदा दरोगा ने की ये हरकत

Tue, 25 Sep 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले दरोगा और उसकी पत्नी पर एक युवती की पिटाई का आरोप है। युवती ने एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से एटा की रहने वाली युवती सिकंदरा क्षेत्र में बहन के साथ रहती है। 
विज्ञापन


एक साल पहले युवती की जान पहचान गैर जनपद में तैनात एक दरोगा से हो गई। दोनों मोबाइल पर बात करते। व्हाट्स एप पर चैटिंग भी करते थे। एक महीने पहले युवती ने दरोगा से बात करना बंद कर दिया। 

आरोप है कि रविवार शाम को वो युवती के घर पहुंचे। उन्होंने युवती की पिटाई लगा दी और धमकाया भी। इस पर युवती दरोगा के घर पहुंच गई। उसने विरोध किया। दरोगा और उसकी पत्नी ने युवती की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती ने मारपीट की तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि युवती के साथ मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें