फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ये हैं आगरा के टॉप टैक्सपेयर, भामाशाह जयंती पर हुआ सम्मान; व्यापार से बनाई पहचान

Tue, 30 Jun 2026 12:35 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भामाशाह जयंती पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस में आगरा के विभिन्न कारोबार श्रेणियों के 10 प्रमुख करदाताओं और उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों के योगदान और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
भामाशाह जयंती पर हुआ सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  डेढ़ से 150 करोड़ तक का करोबार चलाकर से अपनी पहचान बनाने वाले दस उद्यमियों को सोमवार को राज्य कर विभाग ने सम्मानित किया। मौका था मंडलायुक्त सभागार में भामाशाह जयंती पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस का। यहां मंडलायुक्त ने करदाताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार महीने के लिए खर्च किए 75 लाख रुपये, पोइया पर बनाया जो पांटून पुल; इसलिए हटाया जाएगा


मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने भामाशाह के मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और रोजगार सृजन में व्यापारियों की अहम भूमिका है। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह और अपर आयुक्त राज्यकर पंकज गांधी ने व्यापारी हित में किए गए सरकार कार्यक्रमों की जानकारी दी। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने सुरक्षित औद्योगिक माहौल के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त ऋतु सिंह ने किया। इस अवसर पर जनपद में पांच विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक कर जमा कर राष्ट्र विकास में योगदान देने वाले 10 भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष: डाक टिकट में सहेजा जाएगा शताब्दी वर्ष का सफर, RBI ढाल रहा खास सिक्का


इन्हें मिला सम्मान
1.5 करोड़ रुपये तक टर्नओवर
- चंद्रा इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के पुनीत अग्रवाल
- बंसल एजेंसीज के अभिनव बंसल
- 1.5 से 5 करोड़ रुपये तक टर्नओवर
- व्रज लाल मणि लाल एंड कंपनी के सुरेश राव
- मेसर्स अग्रवाल टाइल्स एंड ग्रेनाइट के मुकुल अग्रवाल

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू! 29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड


5 से 50 करोड़ रुपये तक टर्नओवर
- एपीजे ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के नकुल अग्रवाल
- एमजीआर. ऑटोमोबाइल्स के उमेश चंद अग्रवाल

ये भी पढ़ें -   जाम से एमजी रोड का हुआ बुरा हाल: मेट्रो निर्माण ने बढ़ाई मुश्किलें, हरीपर्वत चौराहे पर फंसे वाहन, रेंगते हुए गुजरे



50 से 100 करोड़ रुपये तक
- मेराक व्हीकल्स एलएलपी के राजीव अग्रवाल
- मेसर्स जय पुष्पा इंडस्ट्रीज के अशोक जैन


ये भी पढ़ें -   100वां साल: जानें कौन थे आगरा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति, ये है इतिहास, उपलब्धियों और बदलावों का सफर


100 करोड़ से अधिक टर्नओवर
- एशियन पेंट्स लिमिटेड के अमित सिंह
- मेसर्स पीएनसी. इंफ्राटेक के पंकज अग्रवाल


ये भी पढ़ें -   प्रचंड गर्मी से तप रहा देश: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें