आगरा में लॉकडाउन के दौरान नगर निगम का हाउस टैक्स (गृह कर) जमा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में निगम ने हाउस टैक्स जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा का फायदा उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा है कि लोग ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करें, उनको 10 फीसदी छूट मिलेगी। साल 2020-21 के लिए ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने वालों को यह छूट दी जाएगी।
लोग नगर निगम की वेबसाइट www.nagarnigamagra.com और www.agrapropertytax.com पर ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकते हैं।