फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः लॉकडाउन तोड़ने वालों की आई शामत, एमजी इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल

Mon, 20 Apr 2020 04:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अस्थायी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सौ फीसदी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सोमवार से और सख्ती की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमे तो दर्ज किए ही जाएंगे, आरोपियों को जेल भी भेजा जाएगा। इसके लिए हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में अस्थायी जेल तैयार हुई है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, बंदियों के रहने और खाने के इंतजाम कर दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अस्थायी जेल के कमरों को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अस्थायी जेल में एक हॉल और चार कमरों को तैयार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में यहां सैनिटाइज किया गया। आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसके बावजूद लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
एमजी जैन इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन के आदेश पर हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एमडी जैन कॉलेज में अस्थायी जेल बनाई गई है। 

4 of 5
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
जेल में एसीएम विनोद जोशी अधीक्षक होंगे। इसके साथ ही जिला कारागार से डिप्टी जेलर और पांच बंदीरक्षकों को लगाया जाएगा। पीएसी और होमगार्ड की ड्यूटी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन में सड़कों पर निकले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अस्थायी जेल में रखे जाने वाले बंदियों को खाने-पीने की व्यवस्था जिला जेल प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। नगर निगम की ओर से पानी की व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे अस्थायी जेल में रखे गए बंदियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। डीएम ने कहा, हमें लोगों को जेल भेजने की जरूरत पड़ सकती है। इमरजेंसी सेवा के अलावा कोई छूट नहीं होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें