फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में तेज हवाओं साथ रिमझिम ने बदला मौसम का मिजाज, किसानों को फसल की चिंता

Mon, 20 Apr 2020 12:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फतेहपुरसीकरी में तेज हवा के साथ बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका था। बढ़ते तापमान में गर्मी से परेशान लोगों को रविवार को परेशान किया। लेकिन सोमवार को ब्रज के कई क्षेत्रों में मौसम बदल गया। कहीं रिमझिम हुई तो कहीं तेजबारिश। हालांकि इस मौसम ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं। आगरा के फतेहपुरसीकरी में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा क्षेत्र में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर आगरा में बारिश की संभावनाएं व्यक्त की गईं थीं। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी उतर प्रदेश खासकर आगरा से सटे इलाकों पर बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावनाएं जताई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
नंदगांव में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मौसम ने सोमवार को अचानक करवट ले ली। तड़के से ही बादल छा गए और हवा चलने लगीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक हवा चलने के बाद रिमझिम शुरू हो गई।

4 of 5
मथुरा के बरसाना क्षेत्र में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंद गांव, राया आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। पिछले कई दिन से तेज गर्मी होने के बाद सोमवार को मौसम में कुछ राहत मिली। हालांकि इससे किसान परेशान हैं। खेतों में किसानों का कटा हुआ गेहूं और भूसा पड़ा है जो बारिश से खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टूंडला कस्बा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला कस्बा में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। तेज हवाएं चलने से बढ़ते हुए तापमान से राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें