फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार एक किशोर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। छाछा बाईपास रोड पराग डेयरी के पास शुक्रवार शाम टेंपो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कुरावली के गांव पुनूपुरा निवासी 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई वहीं चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देवेेंद्र कुमार का 13 वर्षीय पुत्र शिवांग ननिहाल कस्बा भोगांव आया था। शुक्रवार को वह नानी रूपरानी के साथ आलीपुर खेड़ा दावत खाने गया था। देरशाम करीब 8:30 बजे नानी के साथ टेंपो में बैठ कर भोगांव लौट रहा था। पराग डेयरी के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में शिवांग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रूपरानी, चालक व एक अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें