फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी करहल मार्ग पर पलटा टेंपो, चार लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल मार्ग पर शुक्रवार की रात सिंहपुर पुल के पास एक टेंपो साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के सैफई क्षेत्र निवासी पंकज कुमार टेंपो चालक है, शुक्रवार की रात वह कस्बा करहल से सवारियां लेकर मैनपुरी आ रहा था। टेंपो जब मैनपुरी करहल मार्ग पर सिंहपुर नहर पुल के पास पहुंचा तभी अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घबरा कर साइकिल सवार भूपेंद्र निवासी करहल रोड भी गिरने से घायल हो गया। हादसे में टेंपो सवार नीलम देवी, राजश्री निवासी सैफई और नवीन कुमार निवासी कस्बा करहल घायल हो गए। दो अन्य सवारियों को भी मामूली चोट लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें