कुरावली। थाना क्षेत्र गांव ढिबैया में सोमवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए टेंपो चालक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव ढिबैया निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार टेंपो चालक था। रविवार को सास पत्नी शिवानी को मायके ले जाने के लिए आई थी। इसी बात पर राजेश ने नशे की हालत में पत्नी की पिटाई कर दी और सास से गाली-गलौज की। सोमवार की सुबह पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस जब जांच करने के लिए घर पहुंची तो राजेश का शव पंखे के कुंडा में लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति-पत्नी में झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।