फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पालन के नाम पर 15.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। कस्बा निवासी युवक से मछली पालन के नाम पर धोखाधड़ी कर 15.60 लाख रुपये ठग लिए गए। एसपी के आदेश के बाद सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी विक्रम प्रताप ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह मछली पालन का व्यवसाय करना चाहता था। उसकी मुलाकात गांव मुकुटपुर निवासी ब्रजेंद्र शाक्य से हुई। उसने बदायूं निवासी उपदेश यादव मूल निवासी नगला रूप जनपद एटा के बारे में बताया। कुछ दिन बाद दोनों उसे भांवत चौराहा के पास मिले। उपदेश ने खुद को मछली का बड़ा व्यापारी बताया। वह उससे मिलने एटा गया। वहां बस स्टैंड के पास एक होटल में उपदेश, उसकी पत्नी कल्पना, नीरेश यादव व तीन अन्य लोगों से मुलाकात हुई। उन लोगों ने सरकार से अनुदान दिलाकर व्यवसाय कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद बताए गए खाता में उसने 12.60 लाख रुपये डाल दिए। तीन लाख रुपये तालाब खोदाई के नाम पर लिए गए। तीन माह बीतने के बाद भी जब कोई काम शुरू नहीं हुआ तो उसने रुपये वापस मांगे। वह लोग टाल मटोल करने लगे। एसपी के आदेश पर उपदेश, कल्पना, नीरेश, ब्रजेंद्र व तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें