फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के साथ भक्तों का इंतजार भी बढ़ा, मथुरा के मंदिरों में 31 मई तक प्रवेश बंद

Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू होने का असर श्रीकृष्ण की नगरी के मंदिरों पर भी पड़ा है। 
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन का चौथा चरण लागू होने के साथ जन-जन के आराध्य ठाकुरजी के दर्शन का इंतजार भी बढ़ गया है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के प्रमुख मंदिरों में अब 31 मई तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि पहले की तरह मंदिरों में अंदर पूजा-अर्चना चलती रहेगी। 
विज्ञापन


मथुरा के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि लॉकडाउन की तिथि 31 मई तक बढ़ने के कारण मंदिर के पट बाहरी दर्शनार्थियों के लिए नहीं खुलेंगे और ठाकुर जी की सेवा मंदिर के अंदर ही अंदर जारी रहेगी। 


उन्होंने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और काकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार मंदिर के सभी निर्णय लिए गए हैं। उधर, ठाकुर केशवदेव महाराज मंदिर के पट लॉकडाउन बढ़ाए जाने के कारण अब 31 मई तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के बाहर से पट बंद रहेंगे

प्रबंध कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, प्रवक्ता नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेश अग्रवाल और श्यामा चरण गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बाहर से पट बंद रहेंगे, लेकिन मंदिर के अंदर विधिवत पूजा तथा धार्मिक अनुष्ठान चलते रहेंगे। 

शहर के विड़ला मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, मां बगलामुखी, रंगेश्वर मंदिर सहित अनेक मंदिर भी 31 मई तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। बता दें कि लॉकडाउन में मंदिरों के पट होने के कारण ऑनलाइन धार्मिक अनुष्ठान भी हो रहे हैं। इससे देश-विदेश के लोग सोशल मीडिया के जरिए जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें