फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे देवालय़

Sat, 05 Oct 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर के शीतला माता मंदिर में नवरात्र पर पूजा करते भक्त । - फोटो : शहर के शीतला माता मंदिर में नवरात्र पर पूजा करते भक्त ।
विज्ञापन
मैनपुरी/ किशनी। शारदीय नवरात्र पर हर तरफ माता के भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को माता के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा हुई। जिले भर के मंदिर माता के चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही शनिवार को भक्तों की भीड़ देखी गई। काली माता मंदिर पर हवन का आयोजन हुआ। वहीं जिले भर में 400 से अधिक स्थानों पर स्थापित पंडालों में माता का गुणगान दिन रात चल रहा है। सुबह-शाम माता की आरती में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। कस्बा किशनी के सिद्धपीठ गमा देवी मंदिर, सती मंदिर, भुवनेश्वरी देवी मंदिर, काली माता मंदिर पर पूजा के लिए भक्तगण पहुंचे, नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थापित की गई माता रानी की प्रतिमा पर शनिवार सुबह भक्तो ने पहुंचकर दीपो के साथ आरती कर चुनरी चढ़ाई।
जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ में शिव मंदिर पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना विधि विधान से हवन पूजन के बाद की गई। संध्या आरती के बाद झांकियां निकाली गईं। पंडाल में भक्तों की भीड़ देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें