फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा में भी है वृंदावन की तरह बांके बिहारी का मंदिर, 200 साल पहले हुई थी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 20 Aug 2024 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

वृंदावन के बांके बिहारी की तरह आगरा में भी उनकी छवि देखने को मिलती है। सिकंदरा स्थित सूरजभान की बगीची में बिहारी जी का 200 साल पुराना मंदिर है। 
 
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में वैसे तो कई प्रमुख मंदिर ऐसे हैं, जिनके बारे में  सभी जानते हैं, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ऐसा मंदिर है, जिसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। ये मंदिर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की तरह ही है। इस मंदिर में बांके बिहारी की मूर्ति है, जिसमें वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी की तरह ही छवि दिखती है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन

सिकंदरा हाइवे पर स्थित श्रीकृष्णचंद्र महाराज, ठाकुर रामकृष्ण महाराज के मंदिर में वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी की तरह ही छवि दिखती है। मंदिर के महंत ने बताया कि सेठ सूरजभान ने जयपुर से ढाई फीट की बांके बिहारी की मूर्ति मंगवाई थी, जिसका पूजन पाठ वृंदावन में कराने के बाद मूर्ति की यहां पर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। इनकी सेवा भी वृंदावन के बांके बिहारी की तरह की जाती है। हर दिन माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। आज भी सेठ सूरजभान के परिवारजन मंदिर की कई पीढियां से सेवा कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें