उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में बाइक की रफ्तार दो दोस्तों के लिए काल बन गई। दोनों दोस्त बाइक से रक्षाबंधन के अगले दिन मौसी के घर से आ रहे थे। गांव दरबपुर के पास उनकी बाइक फिसल गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से वे बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके और काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। गंभीर रूप से घायलो दोनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।