फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजनगरी में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, गर्मी और लू ने किया बेहाल, बुधवार को आंधी के आसार

Tue, 19 Apr 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आज पारा 44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं, पर बुधवार से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
धूप से मासूम को बचाती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक बार फिर गर्मी और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करने लगे हैं। सोमवार को ताजनगरी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। आगरा प्रदेश का पांचवा गर्म शहर रहा, जहां सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा दर्ज किया गया। वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में यह सामान्य से पांच डिग्री और रात में तीन डिग्री ऊपर है। सुबह 9 बजे से ही तीखी धूप लोगों को परेशान करने लगी। विश्व धरोहर दिवस पर स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई थी, लेकिन तेज गर्मी और धूप के कारण पर्यटकों की संख्या कम रही। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आज पारा 44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं, पर बुधवार से राहत मिल सकती है। आंधी और तेज हवाओं के कारण तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन


 

शहर तापमान
वाराणसी 45.2 डिग्री
प्रयागराज  45.2 डिग्री
झांसी, सुल्तानपुर 44.4 डिग्री
हमीरपुर 44.2 डिग्री
आगरा 44.1

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें