गर्मी में दूसरे स्थान पर झांसी रहा। यहां का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज और उरई तीसरे स्थान पर रहे। रविवार को सुबह 7 बजे से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर 10 बजे के बाद से लू परेशान करने लगी।
ये भी पढ़ें - UP: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, होटल में फर्जी आईडी से रुके थे; राजस्थान पुलिस ने दबोचा
रविवार को अवकाश होने के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। घर में भी पंखों और कूलर की गर्म हवा परेशानी करती रही। दूसरी ओर ताजमहल और आगरा किला पर सैलानियों की भीड़ रही। हालांकि वो गर्मी से बेहाल नजर आए। आगरा में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा...तीन आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के 24 युवाओं से की ठगी