फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, होटल में फर्जी आईडी से रुके थे; राजस्थान पुलिस ने दबोचा

Mon, 09 Jun 2025 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 गंगानगर में कारोबारी पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शूटर अपने साथी के साथ होटल में फर्जी आईडी से रुका था। एक हमलावर को पुलिस ने दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के गंगानगर में कारोबारी पर फायरिंग के मामले में लाॅरेंस विश्नोई गैंग के एक शूटर को बाह से गिरफ्तार किया गया है। शूटर को जानलेवा हमले के लिए गिरोह ने एक लाख रुपये दिए थे। राजस्थान पुलिस शनिवार रात को आगरा आई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपी बाह निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ छोटू उर्फ गोलू पंडित है। पुलिस ने बताया कि वह नोएडा में काम करता है। एक सप्ताह पहले गंगानगर में कारोबारी पर हमला बोला गया था। फायरिंग करने दो लोग आए थे। होटल में फर्जी आईडी से रुके थे। राजस्थान पुलिस हमले की पड़ताल में लगी थी। तभी एक हमलावर पकड़ा गया।

 

उसकी निशानदेही पर राजस्थान पुलिस आगरा आई थी। शनिवार रात को डौकी और बाह पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप का संपर्क नोएडा में रहने के दौरान लॉरेंस विश्नोई गिरोह से हो गया। उसके दोस्त ने संपर्क किया। लाॅरेंस के साथी अनमोल विश्नोई ने उसे फर्जी आधार कार्ड, पिस्टल, कारतूस आदि मुहैया कराए थे।
विज्ञापन

प्रदीप गंगानगर के होटल में ठहरा था। यहां पर एक और शूटर आया था। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल ले लिए। इसके बाद फायरिंग कर प्रदीप वापस आ गया। उसे एक लाख रुपये दिए गए थे। राजस्थान पुलिस अब उसके अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी लेगी। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि शूटर की गिरफ्तारी हुई है। उसे राजस्थान पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं पूर्व में भी आगरा से शूटर पकड़े जा चुके हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें