फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः तेलंगाना की मथकला ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, इस टॉलीवुड हीरो की हैं ये फैन

Wed, 06 Dec 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मथकला अपर्णा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 83वें दीक्षांत समारोह की टॉपर तेलंगाना की रहने वाली मथकला अपर्णा बनीं। कानपुर के रामा मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाली मथकला के नाम दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा मेडल रहे। राष्ट्रपति से मेडल पाने के बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के समापन के बाद मथकला ने बताया कि वे डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सेवा करनी चाहती हैं। उनका और उनके पिता का ये सपना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अच्छी चिकित्सा मिले। 

पढ़ें ये भी- आगरा विविः बेटियों की प्रतिभा देख राष्ट्रपति गदगद, बोले बेटियों के आगे बढ़ने से ही बढ़ता है देश

मूलत: तेलंगाना राज्य के सूर्यपेटा की रहने वाली मथकला अपर्णा ने आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि जब वह तेलंगाना से कानपुर आई थीं तो ठीक से हिंदी बोलना नहीं जानती थीं लेकिन प्रिंसिपल, टीचर्स और साथियों के सहयोग से आज इस मुकाम तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बिल्कुल यकीं नहीं था कि वह आठ गोल्ड मेडल हासिल कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथकला के पिता अलपति राव और मां शैलजा - फोटो : अमर उजाला
यह बिल्कुल सपना सच जैसा है। राष्ट्रपति के हाथों से मेडल पाकर खुशी दो गुनी हो गई। मथकला ने बताया कि वे दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर की बहुत बड़ी फैन हैं। मथकला के पिता अलपति राव और मां शैलजा भी बेटी की उपलब्धि का गवाह बनने के लिए तेलंगाना से आगरा आए थे। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता गदगद दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें