फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी रवैया अपना रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा पशूपुर में सोमवार को पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। भाजपा सरकार की नीतियां किसान नहीं पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाई गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पशूपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली की सरहदों पर कड़ाके की सर्दी में भी डेरा जमाए बैठे आंदोलनकारी किसानों की मांगों को अब तक पूरा नहीं करके सरकार ने किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।
मोदी के कार्यकाल में किसानों की तकलीफों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की आंदोलन के दौरान अकाल मौत हुई है, उनकी मृत्यु के पाप से भाजपा सरकार बच नहीं पाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान रामप्रकाश यादव, सहदेव सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, बघुइया प्रधान, रामबाबू यादव, मनोज यादव, उपदेश यादव, ब्रजेश यादव, सीटू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें