फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ताजमहल या तेजोमहालय! विपक्षी अधिवक्ता नहीं पहुंचे कोर्ट, अब 12 नवंबर को होगी सुनवाई

Fri, 09 Oct 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए सावन में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की अनुमति मांगने वाले वाद में अदालत ने अगली सुनवाई 12 नवंबर तय की है। बुधवार को पक्षकार बनने की अर्जी देने वाले सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की ओर से अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए।
 
विज्ञापन
ताजमहल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए सावन में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की अनुमति मांगने के वाद में बुधवार को विपक्षी पक्ष के अधिवक्ता अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस पर अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन-7 रजत शुक्ला ने एक अवसर देते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की।
विज्ञापन


वादी योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की तरफ से उनके अधिवक्ता ने पक्ष रखा। मामले में पक्षकार बनने की अर्जी देने वाले सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए। हालांकि अदालत ने भोजनावकाश तक उनके आने की प्रतीक्षा की। वादी ने 23 जुलाई, 2024 को वाद दाखिल कर एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद और भारत संघ को प्रतिवादी बनाया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें