फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की वजह से 'तेजस' समेत कई ट्रेनों के पहिये थमे, दो घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा रूट

Tue, 19 Nov 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद स्टेशन पर खड़ी तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में विजयपुरा फाटक गेट संख्या 60 के समीप दिल्ली से बिहार जा रही संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से  गोवंश कट गया। इस कारण करीब दो घंटे तक दिल्ली हावड़ा ट्रैक बाधित रहा। 
विज्ञापन


चालक ने ट्रेन रोककर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। इस पर लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस को फिरोजाबाद स्टेशन पर रोकने के साथ ही शताब्दी सहित सभी राजधानियों को यथास्थान पर रोक दिया गया।

दिल्ली से बिहार जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शाम करीब 5.25 पर फिरोजाबाद स्टेशन से पास हुई। इसके बाद 5.31 बजे गेट संख्या 60 से पास होते समय गोवंश ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। 
विज्ञापन


चालक ने ट्रेन को यथास्थान पर रोकते हुए कंट्रोल रूम टूंडला को सूचना दी। सूचना मिलते ही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पीछे आ रही ट्रेनों को यथास्थान पर रोक दिया गया। 
विज्ञापन

करीब 11 मिनट खड़ी रही तेजस

इस दौरान फिरोजाबाद स्टेशन को पास कर रही तेजस को फिरोजाबाद स्टेशन पर ही रोक लिया गया। तेजस एक्सप्रेस के रुकते ही स्थानीय रेलवे के अधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। 

जीआरपी और आरपीएफ के जवानों में भी सक्रिय हो गए। आनन-फानन में रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर रवाना किया गया। इसके चलते तेजस एक्सप्रेस फिरोजाबाद स्टेशन पर 6.25 से लेकर 7.36 तक फिरोजाबाद स्टेशन पर ही खड़ी रही। 

इन गाड़ियों के पहिये ट्रैक पर थमे

लखनऊ जाने वाली शताब्दी लेबर कालोनी फाटक के पास मैन लाइन पर खड़ी रही। इसके पीछे आ रही रांची राजधानी, सियालदहा राजधानी सहित अन्य राजधानियों के पहिये भी थम गए। 7:36 पर ट्रैक शुरू होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लाइन साफ होने के बाद ट्रेनों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में गेट संख्या 60 पर गोवंश कट गया था। इसके चलते तेजस एक्सप्रेस को फिरोजाबाद स्टेशन पर करीब एक घंटा 11 मिनट तक रोका गया। ट्रेन को 7:36 पर रवाना किया गया।- धर्मेंद्र सिंह,- सहायक स्टेशन मास्टर फिरोजाबाद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें