फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मसाज की आड़ में देह व्यापार, चार स्पा सेंटर से पकड़ी गईं 19 युवतियां

Tue, 19 Nov 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़ी गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित चार स्पा में सोमवार शाम को पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा। चारों स्पा में मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। यहां से 19 युवतियों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों स्पा को सील कर दिया। वहीं देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। दो स्पा की संचालिका एक ही थी। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। दो के संचालकों को नहीं पकड़ा गया है।

सीओ सदर विकास जासयवाल ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर फतेहाबाद रोड स्थित चार स्पा में एक साथ एसीएम चतुर्थ विनोद जोशी, जिला उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह, थाना ताजगंज, सदर और महिला थाना की पुलिस के साथ छापा मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक सामग्री मिली

इनमें अफरोज के दो स्पा फ्रीडम स्पा, वीरेंद्र उर्फ वीरू उर्फ नेता का रिलेक्स स्पा और सचिन का रिवल स्पा के नाम से चल रहे थे। पुलिस ने तलाशी ली तो स्पा में आपत्तिजनक सामग्री मिलीं। इस पर सामग्री को जब्त कर लिया गया। 

वहीं फ्रीडम स्पा से सात, रिलेक्स से तीन और रिवल से नौ युवतियां मिलीं। आरोप है कि युवतियों को देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। मसाज की आड़ में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। युवतियां आगरा के ही विभिन्न मोहल्लों की रहने वाली हैं। पुलिस ने फ्रीडम स्पा की संचालिका अफरोज को भी पकड़ लिया।

सीओ सदर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। स्पा का लाइसेंस नहीं मिला है। अवैध तरीके स्पा को चलाया जा रहा था। युवतियों को महिला थाना भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें