फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में 'नए रूप' में आए लालू के पुत्र तेज प्रताप, राधाकृष्ण लीलाओं पर की चर्चा

Fri, 20 Sep 2019 10:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
श्रीश्याम सेवा आश्रम में बाल विदूषी शीघ्रता त्रिपाठी एवं भागवत वक्ता श्रीकांत त्रिपाठी के साथ तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव गांधी मार्ग स्थित श्रीश्याम सेवा आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत के आयोजन में शामिल हुए। मंगलवार रात को करीब 11 बजे गांधी मार्ग स्थित श्री श्याम सेवा आश्रम में तेज प्रताप यादव आए। यहां उन्होंने भागवत वक्ता शीघ्रता त्रिपाठी के साथ श्रीकांत त्रिपाठी से अध्यात्म चर्चा की।
विज्ञापन


करीब दो घंटे भागवत एवं भगवान राधाकृष्ण की लीलाओं पर चर्चा करने के बाद वह करीब रात के एक बजे चले गए। तेज प्रताप यहां नए रूप में लोगों को नजर आए। वह यहां लंबे घुंघराले बाल, माथे पर गोपी चंदन लगाए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों से आए भागवत भक्त भी इसी आश्रम में ठहरे हुए हैं। उन्होंने जैसे ही तेज प्रताप को भक्ति के रंग में रंगा देखा वो खुश हुए और उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने की होड़ सी लग गई। 

भागवत प्रवक्ता श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनकी भगवान राधाकृष्ण में बहुत आस्था है। वह यहां आकर भी उनकी लीलाओं पर ही चर्चा कर रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें