अलीगंज-पटियाली रोड स्थित गांव रामनगर के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार आठ बच्चे घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद चालक वैन और बच्चों को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया। मौके पर सीओ और एसडीएम भी पहुंच गए।
अलीगंज स्थित टीडी पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन सुबह सात बजे गांव कैला पहुंची। यहां से करीब 15 बच्चों को लेकर जा रही वैन अलीगंज-पटियाली मार्ग स्थित गांव रामनगर के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।