दुकान पर खरीदारी करते तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव एक बार फिर ब्रज की यात्रा पर आए हैं। वह यहां कभी बांसुरी बजाते दिखाई देते हैं तो कभी ब्रजवासी के रूप में माथे पर चंदन तन पर कुर्ता-पजामा पहने वृंदावन की गलियों में घूमते हुए। तीर्थनगरी वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप यादव गुरुवार को मूर्ति की दुकान पर खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने दुकान से भगवान भगवान शालिग्राम की मूर्ति खरीदी। उनके श्रृंगार का सारा सामान भी लिया।
दुकानदार अजय ने तेज प्रताप यादव को ब्रज की परंपरा के बारे में बताते हुए और ब्रज में होने वाले वैष्णव के बारे में जानकारी देने के लिए कुंभ मेला स्मारिका उनको भेंट की। इस कुंभ मेला स्मारिका में विगत वर्ष आयोजित हुए वृंदावन वैष्णव कुंभ मेला स्मारिका में बृज की भक्ति, अध्यात्म, वृंदावन धाम का दर्शन, वृंदावन वैष्णव कुंभ की परंपरा का अवलोकन और शाश्वत प्रेम का वर्णन किया गया है।
कुंभ मेला स्मारिका को पाकर तेज प्रताप यादव काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने स्मारिका को कुछ देर तक पढ़ा। तेज प्रताप यादव ने बताया कि वह वृंदावन अध्यात्मिक की यात्रा पर आए हैं। आध्यात्मिक यात्रा पर मुझे वृंदावन के हुए वैष्णव कुंभ के बारे में जानकारी प्राप्त हो उसके लिए मुझे स्मारिका प्रदान की गई है। मुझे हमेशा ब्रज से लगाव रहता है। इसलिए ब्रज में आता रहता हूं। बता दें कि इससे पूर्व में भी तेज प्रताप यादव कई बार वृंदावन आ चुके हैं।