फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- सबसे पहले पीएम मोदी लगवाएं टीका

Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन में एक दुकान में बैठे तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक तरफ जहां कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर तैयारियां से चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी हो रही है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगवाएं। इससे देश में अच्छा संदेश जाएगा। 

विज्ञापन


ब्रज भ्रमण पर आए तेजप्रताप यादव ने गुरुवार शाम वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी और रंगजी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने दोनों मंदिरों के जुड़े बाजारों में भ्रमण करते हुए खरीदारी भी की। इसके बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुए। 
कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगी वैक्सीन, जुटाया गया 10 हजार लोगों का डाटा
विज्ञापन

तेजप्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन पर सीधे सवाल न उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबसे पहले टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वैक्सीन पर उठ रहे सवाल खत्म हो जाएंगे। फिर तो इस वैक्सीन को वह और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी लगवाएंगे। 


 

विज्ञापन

तेजप्रताप यादव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के कई नेता वैक्सीन पर सवाल उठा चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि यह वैक्सीन भाजपा की है और मैं इसे नहीं लगवाऊंगा। उन्होंने कहा था कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बना रही है, ताली और थाली बजाकर कोरोना को भगवा दे। 

तेजप्रताप ने किसान आंदोलन का किया समर्थन
किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए। अक्सर ब्रज भ्रमण पर आने वाले तेजप्रताप यादव ने कहा कि यहां आने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। ठाकुरजी के दर्शन की लालसा उन्हें ब्रजभूमि में खींच लाती है। वृंदावन आकर अद्भुत शांति का अहसास होता है।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें