सूचना के दो घंटे बाद पहुंची मुड़ी चौकी पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में हादसे की सूचना मुड़ी चौकी पुलिस को तत्काल दी गई थी। पर, सूचना के दो घंटे बाद चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण झुलसे मजदूरों को अस्पताल भेज चुके थे। इसकी जानकारी होने पर सिपाही लौट गए। ग्रामीणों ने इसकी थाना प्रभारी से शिकायत की। थाना प्रभारी के कहने पर चौकी प्रभारी अस्पताल पहुंचे और झुलसे मजदूरों से हादसे की जानकारी ली।
चौकी क्षेत्र में संचालित है कई अवैध फैक्टरी
मुड़ी क्षेत्र के उस्मानपुर, पुरा लोधी,आबिदगढ़, नेहरा, नाउ की सराय, पुरा गोवर्धन और मलीपुर आदि कई गांवों में कांच का सामान बनाने की अवैध फैक्टरियां संचालित हैं। ग्रामीणों की मानें तो ये फैक्टरियां घनी आबादी के बीच चलाई जा रही है। जिसकी कई बार चौकी पुलिस से शिकायत भी की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।