शिकोहाबाद में कॉलेज जा रही छात्रा को युवक बहाने बना कर अपनी बाइक पर बैठा कर फिरोजाबाद ले गया और एक कमरे में बंधक बना लिया। छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। दो दिन तक युवक छात्रा से दुष्कर्म करता रहा।
गुरुवार सुबह मौका मिलने पर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन छात्रा को शाम थाना लेकर आए और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शिकोहाबाद में अपने नाना के यहां रह कर कक्षा 11 में पढ़ रही है। 26 अगस्त को छात्रा कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में उसे पड़ोसी युवक मिल गया।