फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलम निकेत के 500 फ्लैट सील: एसडीएम सदर और तहसील की टीम ने किए कुर्क, अगले सप्ताह होगी नीलामी

Sat, 11 Feb 2023 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जी-20 के बाद तहसील प्रशासन अगले सप्ताह इन फ्लैटों को नीलाम करेगा। बिल्डर पर ब्याज मिलाकर अब 21.77 करोड़ रुपये की बकाएदारी हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रेरा के बकाए पर तहसील सदर की टीम ने बिल्डर जितेंद्र मंगला के शास्त्रीपुरम स्थित प्रोजेक्ट मंगलम निकेत के 500 फ्लैट पर सील लगा दी। रेरा के बिल्डर पर 16.77 करोड़ रुपये बकाया हैं। इससे पहले शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम के दो प्रोजेक्ट में 90 फ्लैट सील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र मंगला पर रेरा की करोड़ों रुपये की बकायेदारी होने पर तहसील सदर टीमने फिर से बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह एसडीएम सदर परीक्षित खटाना के आदेश पर तहसील सदर की टीम शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम निकेत प्रोजेक्ट में पहुंची। मंगलम निकेत में 550 फ्लैट हैं। तहसील सदर की टीम में शामिल तहसीलदार रजनीश कुमार वाजपई, नायब तहसीलदार रवीश कुमार ने 500 फ्लैट को सील कर दिया। यह सभी फ्लैट बिल्डर जीतेंद्र मंगला के स्वामित्व में हैं। कार्रवाई के दौरान विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स भी रहा।

अगले सप्ताह होगी नीलामी

बीते सप्ताह तहसील टीमने जितेंद्र मंगला के दयालबाग स्थित मंगलम शिला और शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम आधार में 90 फ्लैट को सील किया था। जी-20 के बाद तहसील प्रशासन अगले सप्ताह इन फ्लैटों को नीलाम करेगा। बिल्डर पर ब्याज मिलाकर अब 21.77 करोड़ रुपये की बकाएदारी हो गई है। एसडीएम सदर परीक्षित खटाना ने बताया कि अब तक प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के तीन प्रोजेक्ट को राजस्व वसूली के लिए सील किया जा चुका है। जो फ्लैट सील किए गए हैं, उनकी नीलामी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें