फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद हुआ तहसील दिवस : 71 शिकायतों में सिर्फ दो का निस्तारण, मोबाइल में व्यस्त रहे अधिकारी

Wed, 07 Oct 2020 12:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी सुबह तहसील दिवस में पहुंचे। उनके जाने के बाद एसडीएम सदर एम अरुन्मोली ने
फरियादियों की शिकायतें सुनीं। तहसीलदार प्रेम पाल सिंह समेत पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोबाइल में व्यस्त रहे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) छह महीने बाद मंगलवार को लगा। इसमें 71 शिकायतें आई लेकिन निस्तारण सिर्फ दो का ही हो पाया। 69 को जांच के लिए भेज दिया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस से रहीं। इसके बाद नगर निगम और राजस्व विभाग की शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी सुबह तहसील दिवस में पहुंचे। उनके जाने के बाद एसडीएम सदर एम अरुन्मोली ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। तहसीलदार प्रेम पाल सिंह समेत पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी तरफ पंजीकरण पटल पर फरियादियों की दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी रही। सुनवाई के लिए एक-एक फरियादियों को कक्ष में प्रवेश मिला।


एसडीएम एम अरुन्मोली ने बताया कि सबसे ज्यादा पुलिस से संबंधित 22 शिकायत आई हैं, जबकि राजस्व विभाग की 18 और नगर निगम की 12 शिकायतें हैं। एक सप्ताह में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग की प्रमाणपत्र संबंधी दो शिकायतें मौके पर ही हल की गईं। पुलिस कार्रवाई से संबंधित सभी मामलों में एसडीएम ने क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तहसील दिवस में शिकायतें सुनतीं अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में व्यस्त रहे अधिकारी
कक्ष में कई अधिकारी आंख बंद कर सुस्ताते नजर आए जबकि कई विभागों के अधिकारी मोबाइल में व्यस्त रहे।

इन शिकायतों का निस्तारण
1. बिचपुरी जऊपुरा निवासी प्रमोद की शिकायत थी कि वह गांव में जिस जमीन पर निर्माण करना चाहता है प्रशासन उसे सरकारी बताता है। इसके निस्तारण में एसडीएम ने जांच आख्या मंगाई। जिसमें भूमि ग्राम सभा की निकली।

2. बरौली अहीर निवासी गोपाल वर्मा ने हिस्सा प्रमाणपत्र नहीं बनाने की शिकायत की। एसडीएम ने मौके पर ही किसान का कृषि भूमि का हिस्सा प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया।

ये मायूस लौटे
- जगदीशपुरा निवासी मनोज शर्मा ने उसकी जमीन पर भूमाफिया के कब्जा करने की शिकायत की। कहा कि पुलिस मुकदमा नहीं लिख
रही।
- शाहगंज ग्यासपुरा निवासी सुनीता ने शिकायत की कि बहू मेरे साथ मारपीट करती है, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें