फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

Tue, 07 May 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन

पांच घंटे बाद मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। मंगलवार की सुबह आलीपुर खेड़ा के पास से गुजर रही नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूब गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन ने तलाश शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे बाद किशोरी का शव मिला। शव को देखकर परिजन में चीख पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी नसीम का पुत्र अमान खान (15) मंगलवार की सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ कस्बा के पास से होकर गुजर रही नहर में नहाने के लिए आया था। सुबह करीब 10 बजे नहाते समय अचानक अमान गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य साथी घबरा गए और चीखते हुए बाहर निकल गया। आसपास के लोगों से मदद मांगी, वहीं अमान के परिजन को हादसे के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर आ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में अमान की तलाश शुरू की गई लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लग सका। शाम करीब तीन बजे अमान का शव नहर में घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया। शव को देखते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने किशोर के शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में अमन की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची हुई है। माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें